Homeधर्म/ज्योतिष न्यूज़श्रीमद भागवत कथा में गोवर्धन पूजा का किया वर्णन

श्रीमद भागवत कथा में गोवर्धन पूजा का किया वर्णन

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता (हरियाणा)


नूंह। प्राचीन देवीभवन प्रांगण तावडू के प्रांगण में चल रही श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह व संकीर्तन के मौके पर पांचवे रोज गुरूवार को गोवर्धन पूजा व माखन चोर नंदकिशोर गोपाल ने मटकी फोडऩे का वर्णन किया गया। कथावाचक बाल विदुषी किशोरी जी ने अपनी औजस्वी वाणी से श्रोताओं से कहा कि श्रीमद भागवत गीता कथा श्रवण से ही भक्तजन को पुण्य की प्राप्ति होती हैं।

इस दौरान कलाकारों ने झांकियों के माध्यम से संकीर्तन के जरिए श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं, तावडू के नीलम विहार में भी कथा का वाचन हो रहा है यहां श्रीगणेश मूर्ति स्थापना की गई। कथा वाचक ने भी अपनी मधुर वाणी से श्रीमद भागवत कथा के प्रसंगों का संकीर्तन कर श्रोताओं को थिरने के लिए मजबूर कर दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments