बड़ी खबर

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया यौनशोषण, गिरफ्तार

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 2, 2022
1 min read • 1.2k views
sikandara

रिपोर्ट मो. अंजुम आलम,जमुई (बिहार)


जमुई। जमुई में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दो वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला सिकंदरा थाना इलाके का बताया जाता है। दरअसल मो. मोसीम उद्दीन बेग के पुत्र मो. मोहसीन एक युवती से पहले प्यार का नाटक कर उसे अपने जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

घटना की जानकारी दो दिन पूर्व स्वजन को हुई तब मामले के सुलह को लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी और प्रेमी व उसके स्वजन पांच लाख रुपया देने का फरमान जारी करते हुए मामले को रफादफा करने की बात कही।जब युवती को इंसाफ नहीं मिला तो स्वजन के साथ वह थाना पहुंच गई और थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाते हुए मुकदमा दर्ज कराई।

उसके बाद पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपीत मो. मोहसीन और गाली -गलौज, मारपीट व मामले में पुत्र का सहयोग करने को लेकर आरोपित के पिता मो. मोसीम उद्दीन बेग को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती का मेडिकल जांच करवाने के बाद कोर्ट में बयान करवा का युवती को स्वजन के हवाले कर दिया गया।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.