Homeदिल्ली एनसीआरवाहन चोर गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। दो शातिर बदमाशों को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 7 मोटर साईकिल, एक 1 स्कूटी व एक तंमचा समेत अन्य सामान बरामद किया है।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया है कि आज थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए 2 अन्तर्राज्यीय वाहन चोर अभिषेक पुत्र राजेश तथा अरुण पुत्र बाबूलाल को सोम बाजार कट सेक्टर-37 के पास से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि वाहन चोरों के जिनके कब्जे व निशादेही से दिल्ली एनसीआर से चोरी की गयी कुल 7 मोटर साईकिल, एक 1 स्कूटी व एक तंमचा समेत अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बरामद वाहनों में से 5 वाहन दिल्ली व 2 वाहन हरियाणा से एवं एक वाहन थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से चोरी से संबंधित है। एडीसीपी ने बताया कि अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments