
सुरेन्द्र दुआ संवाददाता
नूंह। तावडू स्थित प्राचीन देवीभवन मंदिर परिसर जटवाड़ा मोहल्ला में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जो कि 29 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगी और 5 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पंडित विनोद शर्मा,राजेश दास आदि ने इसकी जानकारी देते हुए कथावाचक की संगीतमय ढंग से भक्ति की गंगा को ग्रहण करने का आहवान किया है।
वहीं कामधेनु संस्थान बिस्सर अकबरपुर(तावडू) में रविवार को हवन के साथ-साथ ‘स्वदेशी गौ की यज्ञीय प्रकृति’ विषय पर चर्चा एवं वनमहोत्सव का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में गौवंश का भोग लगाने के अलावा हवन यज्ञ में आहूति डाली गई। इस अवसर पर संस्थान में ज्ञानगुरु डॉ. धनेश मणि महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, धर्म जागरण , आशा मिश्रा धर्मपत्नी स्व. विष्णु भगवान,पूर्व मुख्य सचिव,हरियाणा सरकार, डॉ. एस.पी.गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।





