
सुरेन्द्र दुआ संवाददाता
नूंह। जिला के रोजकामेव थाना के गांव खेडा खलीलपुर के बहुचर्चित आसिफ हत्या काण्ड में मुख्य आरोपी व 25 हजार रूप्ये के ईनामी आरोपी विरेन्द्र उर्फ अडवानी पुत्र रणबीर निवासी गांव खेडा खलीलपुर व 10 हजार रूप्ये के ईनामी आरोपी फिरे भाटी निवासी साकीपुर जिला गौतमबुद्वनगर उत्तरप्रदेश को एसटीएफ पलवल पुलिस ने सोहना से दबौचे है। पुलिस ने आगे कार्रवाई शुरू कर दी।
बता दें कि, जिला के गांव खेडा खलीलपुर निवासी आसिफ उर्फ सधु पुत्र जाकिर का अपहरण करके पीट-पीटकर हत्याकर दी गई थी जिसके बाद 17 मई 2021 को हत्या सहित अन्य विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें दर्जनभर नामजद में कई आरोपियों को पकडा गया है लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस पकड से बाहर चल रहे थे, जिनको रविवार को पुलिस ने दबौचा है।
क्या है खेड़ा खलीलपुर का आसिफ हत्याकांड?
जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के गांव खेड़ा खलीलपुर निवासी आसिफ उर्फ सधु पुत्र जाकिर का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में 17 मई 2021 को हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में दर्ज एफआईआर में करीब एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।
एसटीएफ पलवल ने सोहना से दबोचे दोनों इनामी आरोपी
आसिफ हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ अडवानी पर 25 हजार रुपये और फिरे भाटी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ पलवल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सोहना से गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





