Homeबड़ी खबरकोंच में एक महिला समेत पांच गिरफ्तार

कोंच में एक महिला समेत पांच गिरफ्तार

हिन्द प्रभात समाचार संवाददाता


गया। स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत पांच लोग को गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया की चैनपुर टोला सोमर बिगहा से गंगिया देवी को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी था। वहीं, विजयपुर गांव से धनंजय यादव, नंदू चौहान व धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। छह दिन पूर्व विजयपुर में धार्मिक पिंड निर्माण को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हुआ था। इसी मामले में इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विजयपुर गांव से ही लाल वारंटी तपेश्वर नोनिया को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments