Homeबड़ी खबरतावडू अनाज मंडी का शेड पार्किंग स्थल में तब्दील

तावडू अनाज मंडी का शेड पार्किंग स्थल में तब्दील

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता (हरियाणा)


नूंह। जिला की मंडियों में खरीफ फसलों की आवक जोरों पर हैं, खासकर तावडू मंडी में बाजरे की अब तक करीब 45000 क्विंटल बंपर आवक हो चुकी हैं और विगत दो रोज से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने आवक को प्रभावित किया हैं। हांलाकि, मंडी में खराब मौसम को लेकर किसानों के लिए टीन शेड भी बना रखे हैं, ताकि मंडी में अनाज लाने वाले किसान उनका इस्तेमाल कर सके लेकिन तावडू मंडी में बना शेड वाहनों की पार्किंग के लिए इस्तेमाल हो रहा है। इससे मंडी में अनाज ला रहे किसानों पर इसकी मार पड़ रही हैं।

जबकि यह मंडी प्रशासन से समस्या समाधान के लिए फरियाद भी कर चुका हैं। किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन की इसमें सरासर लापरवाही की वजह से ही समस्या को बढावा मिल रहा है। इस बारे में मंडी के सचिव कम कार्यकारी अधिकारी मोहन जोवल का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला आने पर समस्या समाधान के लिए कहा गया है।

Hind Prabhat Samachar
Hind Prabhat Samacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments