दिल्ली एनसीआर

पश्चिम बंगाल से गांजा तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 9, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। पश्चिमी बंगाल से गांजा तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाली एक महिला गांजा तस्कर को थाना सेक्टर-63 व नॉरकोटिक्स सेल गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 17 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिला की पहचान रहिमा के रूप में हुई है।

बता दे कि थाना सेक्टर-63 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से महिला तस्कर के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद उसने नारकोटिक्स विभाग को इसकी जानकारी दी गई। संयुक्त टीम बना कर जी-ब्लॉक, सेक्टर-63 ग्रीन बेल्ट में बने सरकारी नलकूप के पास पहुंचे। महिला रोड पर खड़ी थी। वह बस का इंतजार कर रही थी।

पुलिस ने उसे मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में बैग से 17 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। महिला ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से कपड़े में छिपाकर बैग में गांजा लेकर आती थी। इसे दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करती थी। उसके निशाने पर कॉलेज के छात्र रहते थे। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है। जिससे पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पश्चिम बंगाल में किसके साथ मिल कर इस धंधे को अंजाम दे रही है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.