दिल्ली एनसीआर

विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 18, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर 12 नोएडा के 18 अगस्त रविवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल नोएडा महानगर ने अखंड भारत संकल्प दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का भाऊराव देवरस विद्या मन्दिर में आयोजन किया गया है जिसमें नोएडा महानगर में रहने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बहुत जोश के साथ भाग लिया, इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर मुख्य वक्ता रहे, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज समय की मांग को देखते हुए हिन्दुओं को संगठित रहना होगा और भारत को अखंड भारत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा, भारत और सनातन के दुश्मनों ने पूर्व में हमारे भारत के जो टुकड़े किए थे, अब उनको वापस भारत से जोड़ कर अखंड भारत बनाना होगा. सभी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के लगातार नारे लगाते हुए अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन महानगर संयोजक सुमित यादव ने किया, कार्यक्रम में विभाग संयोजक ललित भारद्वाज, महानगर मंत्री दिनेश महावर, सह मंत्री राजीव शर्मा, प्रवेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष सत्य वीर सिंह, अनुराधा सक्सेना, धर्म प्रसार प्रमुख जितेन्द्र कुमार, मातृशक्ति संयोजिका अल्पना तोमर, सह संयोजिका रूबी चौहान सहित अन्य अधिकारी विभाग और महानगर के अधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम के दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था और ऐसा साफ प्रतीत हो रहा था कि हिंदू अब अखंड भारत बनाने को जाग्रत हो गया है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.