Homeदिल्ली एनसीआररेकी कर घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

रेकी कर घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। रेकी कर घरों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने पिछले दिनों थानाक्षेत्र स्थित एक घर से एलसीडी और दो मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी की थी।

घटना में इस्तेमाल स्कूटी और 1540 रुपये की नकदी पुलिस ने बरामद कर ली है। चोरी के सामान को आरोपियों ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद बेच दिया था। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी आदित्य और बेगुसराय निवासी दीपक के रूप में हुई है। वर्तमान में दीपक गाजियाबाद के विजयनगर में जबकि आदित्य सलारपुर गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा है।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments