दिल्ली एनसीआर

ओवरलोडिंग वाहनों से परेशान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नोएडा एआरटीओ पर लगे गंभीर आरोप

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 14, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज नोएडा में एक क्लब में हुए प्रेस वार्ता के दौरान नोएडा ट्रक टेंपो ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपत यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिला गौतमबुद्ध नगर में राजस्थान व हरियाणा की ओवरलोड गाडियों जिनमें लगभग 100-100 टन तक का वजन होता है। जिससे नोएडा की गाडियों बहुत प्रभावित हो रही है। क्योकि ये गाडियों केवल 42 टन ही पास है। जिससे नोएडा के ट्रांसपोर्टरों का बहुत नुकसान हो रहा है। आगे उन्होंने बताया कि ओवरलोड गाडियों की वजह से सडकों को भी बहुत नुकसान हो रहा है। जिसकी वजह से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। दूसरी तरफ नोएडा के ट्रांसपोर्टरों का रोजगार खत्म हो गया है। हम ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ियों की किस्ते भी भुगतान नहीं कर पा रहे है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे उन्होंने बताया कि ओवरलोड गाड़ियों को अवैध रूप से नोएडा में प्रवेश कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की सभी गाडियों यातायात पुलिस और ARTO कर्मचारियों द्वारा एन्ट्री लेकर चलवाया जा रहा है। जबकि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव परिवहन द्वारा भी ओबरलाङ प्रतिबन्धित है। उपरोक्त एआरटीओ विभाग के द्वारा हर गाडी से रु 9,000 लिया जाता है तथा लगभग 700 से 800 गाड़ी हर रोज नोएडा में हरियाणा व राजस्थान की आती जाती है। इस प्रकार रोज लगभग 63 लाख रूपया इन गाडियों से वसूला जाता है और यातायात पुलिस द्वारा 2000 गुना 800 लगभग 16 लाख रूपये इन गाड़ियों से वसूला जाता है।

इस भ्रष्टाचार के कारण ये ओवरलाड का गोरखधन्धा फल-फूल रहा है। इसे रोकने के लिए डीएनडी, कालिंदी कुंज, सिरसा कट, जेवर व यमुना एक्सप्रेसवे व बिसरख, लाल कुंआ पर 24 घण्टे नाका बन्दी करके चैकिंग की जाएं।दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की जाये, ताकि नोएडा के ट्रांसपोर्टरों के साथ न्याय हो सके, अन्यथा मजबूर होकर नोएडा के सभी ट्रांसपोर्टर 25 अगस्त को चक्का जाम करने के लिए विवश हो जायेंगे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.