April 20, 2026

जेवर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की टीम ने बैठक

kishan union

210 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। शनिवार को जेवर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की टीम ने बैठक कर नये भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कर्मठ पदाधिकारी को नियुक्त किया तथा संगठन का विस्तार किया इसमें हरिओम शर्मा तहसील अध्यक्ष युवा और ब्लॉक अध्यक्ष युवा कृष्णकांत शर्मा तहसील सचिव दिनेश शर्मा तहसील सचिव नेकीराम बघेल वीरेंद्र शर्मा न्याय पंचायत अध्यक्ष रवि कुमार न्याय पंचायत उपाध्यक्ष कुलदीप जाखड़ को ग्राम अध्यक्ष कुरेब बनाया गया।

हेतराम को ग्राम अध्यक्ष साहब नगर की साथ ही भारतीय किसान में लोक शक्ति में पूरी ताकत के साथ किसानों की समस्याओं को हल करने में पूरा सहयोग करेंगे और सभी किसान भाइयों ने मिलकर आवाहन किया जेवर क्षेत्र में यमुना प्राधीकरण के क्षेत्र के किसानों के साथ जो अन्याय किया जा रहा है उसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यमुना टू यमुना किसानों को पुश्तैनी माना जाए यह हमारा हक है किसानों का इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह विनोद चौधरी योगेश चौधरी प्रमोद शर्मा उदयभान चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

About Author

Contact to us