दिल्ली एनसीआर

The Crayons School: “द क्रेयॉंस स्कूल” का स्पोर्ट्स डे सफलतापूर्वक सम्पन्न

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On February 11, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। हमें खुशी है कि हमारे प्रीस्कूल “द क्रेयॉंस स्कूल” का स्पोर्ट्स डे सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। इस उत्सव ने हमारे बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के महत्व के बारे में सीख दी और साथ ही उन्हें खेलने के महत्व का एहसास कराया।

इस खास अवसर पर हमारे छोटे छोटे बच्चों ने अनेक गतिविधियों में भाग लिया, जैसे कि मार्च पास्ट, योग, ज़ुंबा, बच्चों और माता पिता की दौड़ आदि। इस खास अवसर पर हमारे प्रीस्कूल की संस्थापक निदेशक डॉ. मौसुमी सिन्हा ने एक माशाल से मार्च पास्ट का उद्बोधन किया।

बच्चों के साथ ही, हमारे माता-पिता भी उत्साह से भाग लिए और खेलने का मजा लिया। इस अद्वितीय दिन में सभी बच्चे और उनके परिवार के सदस्यों ने खेल के माध्यम से सहभागिता, उत्साह, और साथीपन का संदेश दिया।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.