धर्म/ज्योतिष

महर्षि नगर मे श्री गणेश महोत्सव बनाया

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 8, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋ​षि तिवारी


नोएडा । महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ में इस वर्ष भी श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की वैदिक विधि विधान से स्थापना की गई है। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी एके लाल ने बताया कि 7 सितम्बर से 17सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से मध्यान्ह 11.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से पूजा-अर्चना, भजन, प्रवचन, आरती होगी। प्रत्येक दिन के अनुष्ठानों और पूजा उपरांत विधि विधान से दसवें दिन प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।

महर्षि वेद विज्ञानं विद्या पीठ प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर श्री गणेश सार्थक शीर्षक पाठ की आवृत्ति व अभिषेक करना, गणेश पुराण का पाठ करना व सुनना मनोकामना की पूर्ति करने वाला होता है।

महर्षि नगर में आयोजित भगवान गणेश की पूजा में संस्थान अध्यक्ष अजय प्रकाश, विनीत श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, श्रीकांत ओझा, कमलेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, रामेंद्र सचान, गिरीश अग्निहोत्री, यादवेंद्र यादव, कमलेश यादव, राजेंद्र शुक्ला, विनोद दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.