दिल्ली एनसीआर

सेक्टर-75 में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, छठ घाट का निर्माण कार्य जारी

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On November 3, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। रविवार को सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां नोएडा के कई सेक्टरों में जोरों से चल रही हैं। सेक्टर-75 में श्री छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।महोत्सव की आयोजक संस्था श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने हेतु छठव्रतियों के लिए सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी,प्लाट-8 के सेंट्रल पार्क में 60 फीट लंबा,25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा छठ घाट का निर्माण जोरों से चल रहा है। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। छठ घाट में अर्घ्य हेतु शुद्ध जल की व्यवस्था की जायेगी। घाट पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था रहेगी।घाट और पार्क को साफ- सुथरा किया जाएगा।

श्री छठ पूजा महोत्सव के आयोजक श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 07 नवंबर के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करने के उपरांत सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। हिंदी, भोजपुरी, मैथिली,अंगिका, मगही, पंजाबी सहित विभिन्न लोकभाषाओं में गीत और संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।प्रख्यात भोजपुरी गायिका सरिता सरगम,भोजपुरी गायिका पूनम पांडे, प्रख्यात हिंदी गायक एस डी सिंह, भजन गायिका आदि गायक गायिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज छठ घाट पर श्री सूर्यदेव पूजा समिति की आयोजन समिति की बैठक हुई,जिसमें समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा,संयोजक ओ.पी.तिवारी,महासचिव राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभात राय,सहसंयोजक आर.के.श्रीवास्तव, सुनील अग्रवाल,अनमोल सिंह,उत्पल कुमार, डॉ. शशांक शेखर,अतुल जैन, मनीष यादव,विनय ठाकुर,किरण कुमार,मनीष झा,अनुराग श्रीवास्तव,प्रभात चंदन,आदि उपस्थित थे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.