Homeदिल्ली एनसीआरपुलिस द्वारा 4 घंटे के अंदर वाहन चोरी की सफल अनावरण, गिरफ्तार

पुलिस द्वारा 4 घंटे के अंदर वाहन चोरी की सफल अनावरण, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा मात्र 4 घंटे के अंदर वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की पिकअप बुलेरो गाड़ी बरामद। मंगलवार को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 04 घंटे के अंदर तकनीकी साक्ष्यों व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए वाहन चोरी करने वाले अभियुक्त रवि उर्फ जितेन्द्र पुत्र पृथ्वीराज को सेक्टर-11 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की बुलेरो पिकअप रजि नं0 डीएल 1 एल.ए.ए 8170 गाड़ी बरामद की गई है। अभियुक्त का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments