Homeदिल्ली एनसीआरकिराएदार और मकान मालिक को लेकर पुलिस तैयार करें नीति : रंजन...

किराएदार और मकान मालिक को लेकर पुलिस तैयार करें नीति : रंजन तोमर

ऋषि तिवारी


नोएडा। नोएडा पुलिस रोहिल्लापुर गांव स्थित नोवरा कार्यालय पर एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया और यह कार्यक्रम नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

बता दे कि नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि शहर के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में कम्युनिटी पोलिसिंग की बेहद आवश्यकता है। इससे ग्रामवासियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सकेगा। ग्रामीणों की आजीविका का साधन खेती के बाद अब किरायेदारी रह गया है।

ऐसे में कई बार किरायेदार मकान मालिक से विवाद भी करते हैं। कई बार कब्जे की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसको लेकर पुलिस को कोई विशेष नीति तैयार करनी होगी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर अजय चौहान, पुनीत राणा, गौरव तोमर, जगत तोमर और ब्रज किशोर समेत कई लोग मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments