दिल्ली एनसीआर

बनी सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On December 16, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। थाना कासना पुलिस द्वारा मात्र 24 घन्टे के अंदर 38 वर्षीय बनी सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों मिलकर बनी सिंह की गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर हत्यारोपी पत्नी ने चौंका देने वाला खुलासा किया है।

बता दे कि कासना पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि गांव सिरसा में रहने वाले बुलंदशहर जिले के मूल निवासी बनी सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फिर पता चला कि बन्नी अपनी पत्नी ममता के साथ यहां रहता था। मकान मालिक के मुताबिक दोनों एक सप्ताह पहले ही यहां रहने आए थे। घटना की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में सोमवार को मृतक की 23 वर्षीय पत्नी ममता और उसके 19 वर्षीय प्रेमी बहादुर को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 38 वर्षीय बनी बेलदारी का काम करता था, जबकि उसकी 23 वर्षीय पत्नी ममता सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है। दोनों की उम्र में करीब 15 साल का फासला है।

पूछताछ करने पर ममता ने बताया कि उसका पिता बनी शराब पीने का आदी था। उसने उसकी शादी उससे उम्र में करीब 15 साल बड़े बनी सिंह से करा दी थी। वह अपने पति से संतुष्ट नहीं थी। करीब एक साल पहले वह अलीगढ़ जिले में एक शादी में शामिल होने गई थी। वहां उसकी मुलाकात 19 वर्षीय बहादुर से हुई। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और इसके बहादुर ने ममता के साथ कासना में अलग मकान ले लिया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस बीच ममता का अपने पति बनी सिंह के यहां भी आना-जाना जारी रहा।

आरोपी बहादुर 13 दिसंबर को ममता की मौसी का बेटा बनकर बनी सिंह के घर आया। वह उसके घर पर रुका। उसने पहले से ही एक खंजर खरीद रखा था। 14 दिसंबर की रात बनी और बहादुर खाना खाकर साथ में सो गए। इसी दौरान बहादुर ने खंजर से बनी सिंह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.