दिल्ली एनसीआर

दिल्ली में झुग्गीवासियों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On January 3, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। पीएम नरेद्र मोदी ने शुक्रवार को झुग्गीवासियों को फ्लैट की चाबियां झुग्गी झोपड़ी (जेजे) समूहों के निवासियों को सौप कर पीएम ने अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में बने 1,675 फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इन फ्लैट्स का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से पुनर्वास परियोजना के तहत किया गया है। इस परियोजना का मकसद दिल्ली में झुग्गीवासियों के जीवन स्तर को सुधारना और उन्हें उचित सुख-सुविधाएं प्रदान करना है।

2025 बड़े परिवर्तन और विकास के नए लक्ष्य हासिल करने वाला होगा
यह वर्ष देश के अंदर हर क्षेत्र के विकास के साथ-साथ दुनिया में भी भारत की छवि मजबूत करने वाला साबित होगा। दिल्ली में जहां झुग्गी वहां अपना घर की परियोजना उसी इरादे की नई शुरुआत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2025 में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गति और तेज होगी और उन्होंने कहा यह साल बड़े परिवर्तन और विकास के नए लक्ष्य हासिल करने वाला होगा। यह वर्ष देश के अंदर हर क्षेत्र के विकास के साथ-साथ दुनिया में भी भारत की छवि मजबूत करने वाला साबित हो, दिल्ली में जहां झुग्गी वहां अपना घर की परियोजना उसी इरादे की नई शुरुआत है।

लाभार्थियों से भी की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट्स के अंदर जाकर फ्लैट्स को देखा और लाभार्थियों से मुलाकात की है और स्वागत संबोधन में एलजी विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ये पहल ऐतिहासिक है। उन्होंने गरीबों को स्वाभिमान से जीने का आधार दिया है। पीएम मोदी ने इससे पहले कालका जी में भी ऐसी ही पहल की थी. एलजी ने कहा कि अशोक विहार के अलावा दिल्ली के अनेक इलाकों में भी इस योजना का विस्तार किया जा रहा है।

गरीबों को स्वाभिमान से जीने का अवसर दिया : मनोहर लाल खट्टर
शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ना केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में गरीबों को स्वाभिमान से जीने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गरीबों के निवास के साथ-साथ यातायात एक बड़ी समस्या है. गरीब वर्ग के कामकाजी लोगों को अपने कार्यस्थल पर आने जाने में सुविधा हो- इसके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी प्रयासरत हैं।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.