Homeबड़ी खबरपटना का मोस्टवांटेड अपराधी नागपुर से गिरफ्तार

पटना का मोस्टवांटेड अपराधी नागपुर से गिरफ्तार

हिंद प्रभात समाचार संवाददाता


पटना। पटना का मोस्टवांटेड इनामी अपराधी रवि गोप को एसटीएफ की टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। रवि गोप को पुलिस पटना लेकर आ गई है। एक दर्जन से अधिक संगीन हत्या के मामले रवि पर दर्ज हैं। करीब 14 सालों से फरार चल रहा रवि गोप पटना पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था।

जानकारी के अनुसा नागपुर में रवि गोप के होने की सूचना मिलते ही पटना एसटीएफ महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई, जहां घेरकर उसे दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ उसे पटना लेकर पहुंची है। रवि गोप से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एक समय में यह पटना का नामी डॉन था। राजन्द्र नगर रोड नंबर एक में इसका घर है। वह दवा, फर्नीचर व अन्य व्यवसायियों से रंगदारी वसूलता था।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments