बिहार के अंदर स्लीपर सेल और आतंकियों को पनाह दे रहे नीतीश : भाजपा विधायक

bjp012

126 Views

राम नरेश ठाकुर


वैशाली। एनडीए गठबंधन टूटते ही भाजपा नेताओं के हमले तेज हो गए हैं। जिसमे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार पर क्राइम की पूरी लिस्ट लगाकर लिख दिया है कि बिहार में गुंडाराज का आगाज हो गया है और वैशाली में भाजपा विधायक ने ना केवल नीतीश कुमार को आतंकियों का संरक्षक बताया] बल्कि नीतीश कुमार पर मोदी की ह्त्या की साजिश का भी आरोप लगाया है।

संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरपरस्ती में बिहार में जगह-जगह आतंकियों के स्लीपर सेल बन गए हैं। साथ ही यह भी कहा कि 2014 में जिस घटना में भाजपा की रैली में ब्लास्ट हुआ था। वो दरअसल आतंकवादियों ने पीएम मोदी की हत्या की साजिश थी। नीतीश कुमार ने साजिश की जांच को रोका और जांच नहीं होने दी है।

जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि भाजपा के लोग फ्रस्ट्रेशन में ऐसा बयान दे रहे हैं। क्राइम के साथ हमारी सरकार समझौता नहीं करती है। जब नीतीश कुमार के साथ वे लोग काम कर रहे थे, तब कोई दिक्कत नहीं थी। अब उनके पेट में दर्द हो रहा है। नसीहत देना चाहते हैं कि वे फ्रस्ट्रेशन से बाहर आएं और सकरात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं। इधर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि एक तरफ आरजेडी की गोद में बैठी जदयू के साथ महागठबंधन आया तो उसके साथ बिहार में महागठबंधन का ‘गुंडाराज’ भी आ गया। जगह-जगह से दुष्कर्म, लूट, अपराध की खबरें आने लगी हैं।

About Author

Contact to us