दिल्ली एनसीआर

‘एक पेड़ मां के नाम’ : दिल्ली पुलिस और निगम पार्षद ने किया पौधारोपण

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 19, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। देखा जाए तो हर साल तमाम सरकारों द्वारा वनों को बचाने का अभियान चलाया जाता है और साल 2024 में पीएम मोदी ने खुद एक कैंपेन की शुरुआत की और इस कैंपेन को ‘एक पेड़ मां के नाम’ दिया गया है। जिसके तहत इसका उद्देश्य देशभर में पौधारोपण अभियान चलाया जाता रहा है।

बता दे कि खानपुर वार्ड से भाजपा की निगम पार्षद ममता यादव और दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने के एसएचओ रामपाल ने शुक्रवार को पौधारोपण अभियान चलाया और ममता यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ और अंबेडकर नगर थाने के तमाम पुलिस कर्मियों के साथ पौधारोपण भी किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किए गए इस पौधरोपण कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रामवीर बिधूड़ी के पुत्र सचिन बिधूड़ी भी शामिल हुए है।

जिसमें निगम पार्षद ममता यादव ने कहा है कि हमें पेड़ काटने नहीं है, बल्कि लगाने हैं। प्रधानमंत्री ने भी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत किया है ताकि हम पर्यावरण को बचाया जा सके। आज हम भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस और आम लोगों के साथ पौधरोपण कर रहे हैं।

आज हमने सैकड़ों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें पीपल, आम, पिलखान, कदम के तमाम पेड़ हैं, जो फलदार और छायादार होते हैं और लोग हमारा काफी सहयोग कर रहे हैं। आज हमने खानपुर अंबेडकर नगर इलाके के एक पार्क में पौधरोपण किया है। जब सभी लोग मिलकर यह कार्य करेंगे तो दिल्ली के तमाम पार्क काफी सुंदर और दिल्ली और हरी भरी हो जाएगी।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.