दिल्ली एनसीआर

नोएडा कांग्रेस के नेताओं ने दी राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर बधाई

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 17, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बागपत के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता राज्यसभा सांसद मजदूर किसान की आवाज मा०प्रमोद तिवारी  का जन्मदिन उनके दिल्ली आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने बताया हमारे आदर्श प्रमोद तिवारी का जन्मदिन के अवसर पर उनके दिल्ली आवास पर प्रमोद तिवारी जी के जन्मदिन पर उनको पटका पहनाकर व पगड़ी बांधकर, गुलदस्ता लेकर जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

उनके दीर्घायु की कामना की राज्यसभा सांसद माननीय प्रमोद तिवारी जी ने सभी नेताओं का धन्यवाद किया इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरियाणा के प्रभारी लियाकत चौधरी,बागपत के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा,नोएडा,महानगर के महासचिव दयाशंकर पांडये, नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी सहित कांग्रेस नेता मौजूद थे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.