दिल्ली एनसीआर

पत्रकारों की मांगों पर डीएम ने दिए निस्तारण के निर्देश

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 17, 2025
1 min read 1.2k views

​ऋषि तिवारी


नोएडा।जिले के पत्रकारों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान हेतु आज जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गयी।इस अवसर पर पत्रकारों ने जिलाधिकारी के साथ विभिन्न मामलों पर चर्चा की।जिलाधिकारी ने सभी मांगों को को सुनकर निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए है।आज बुद्धवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक में सहायक निदेशक सूचना सुनील कुमार कनौजिया ने पत्रकारों का स्वागत हुए बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के उत्पीड़न प्रकरणों के निस्तारण व शासन-प्रशासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति का गठन किया जाता है।

बैठक में आमंत्रित सदस्य धीरेन्द्र अवाना जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने तीन प्रमुख मांगे पहली आपसी समन्वय के लिए पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पत्रकारों की प्रत्येक माह गोष्ठी का आयोजन किया जाए।दूसरी पुलिस महानिदेशक के आदेश के तहत जनपद में मीडियाकर्मियों की सहूलियत के लिए एक सक्षम अधिकारी या राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया जाए।तीसरी तीनों प्राधिकरण द्वारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा समित पुरे जिले में पत्रकारों के लिए निशुल्क पार्किंग व्यवस्था लागू की जाये रखी।

जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सूचना सुनील कुमार कनौजिया को निर्देश दिये कि जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक प्रत्येक माह की जाये। इसके साथ ही अतिरिक्त सीपी आर के गौतम ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतू जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। वही जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने तीनों प्राधिकरण के सीईओ को पत्रकारों के लिए निशुल्क पार्किंग व्यवस्था लागू करने के लिए पत्र लिखा।बैठक में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी मनीष वर्मा,पुलिस कमिश्नर के प्रतिनिधि अतिरिक्त सी.पी आर के गौतम,पत्रकार सदस्य शोभा राम भाटी,इसहाक सैफी,राजेश बैरागी और धीरेन्द्र अवाना उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.