दिल्ली एनसीआर

छठव्रतियों को यमुना नदी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मांग

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 25, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के मुख्यालय हिन्दू महासभा भवन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से यमुना नदी में छठ पूजा करने और छठ पर्व पर छठव्रतियों को यमुना नदी में प्रवेश कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।

प्रेस वार्ता में शेर सिंह राणा, मुकेश जैन, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील कुमार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी अरुमुगम मधेश, उत्तरप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री संजीव राणा,पी.सरावनन,उदय कुमार आदि उपस्थित थे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.