बड़ी खबर

मां ने अपने ही बच्चों की डुबो करली जान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 14, 2022
1 min read 1.2k views
crime

हिन्द प्रभात समाचार संवाददाता


गया। बिहार के गया के शेरघाटी में एक मां ने अपनी ही बच्चियों को नदी में डुबोकर मार दिया। आज शेरघाटी थाने में प्रेस कॉफ्रेंस कर डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने इस बात की जानकारी दी है और बताया कि इस घटना को लेकर महिला के पति शंकर मांझी के द्वारा अपने पत्नी देवंती देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें ढाई वर्षीय खुशी व डेढ़ वर्षीय आरुषि की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने छोटी बच्चियों के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि बांकेबाजार थाना क्षेत्र के केवाल गांव से देवंती देवी अपने दोनों बच्चियों के साथ मायके चंडीस्थान के निकट मुरैना गांव के लिए निकली थी और इस दौरान वह शेरघाटी चली आयी। नई बाजार के निकट ओवरब्रिज के समीप बच्चियों को केला खरीद कर खिलाया। उसने होटल में जाकर पानी पिया और शौच के लिए नदी की ओर गयी। शाम होने के साथ-साथ नदी में सन्नाटा होने का फायदा उठाते हुए उसने बारी-बारी से खुशी और आरुषि को नदी में जमा पानी में फेंक दिया। जहां डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गयी।

डीएसपी ने बताया कि महिला के द्वारा कही गयी सारी बातें मनगढ़ंत, बेबुनियाद थी. बच्चियों के मौत के बाद उसने खुद को बचाने के लिए कई कहानियां गढ़ीं, लेकिन, उसके पति ने स्पष्ट कर दिया कि बच्चियों की हत्या उसकी मां ने ही किया है। डीएसपी ने बताया कि महिला की दूसरी शादी थी। जबकि उसके पति की भी यह दूसरी शादी है. इनके दो बेटियां थी।

इन सब के बावजूद एक बड़ा सवाल कि बच्चियों को लेकर पति-पत्नी में कभी कोई झगड़ा-झमेला नहीं होता था। तो फिर अपनी ही बेटी को मां क्यों जान से मारेगी। बेटियों की मां सौतेली भी नहीं थी. सगी मां थी, यह एक बड़ा सवाब है। जिस पर ना ही पति ने स्पष्ट कोई बयान दिया. ना ही मां ने कोई जवाब दिया ना ही इस अनसुलझे सवाल को पुलिस जांच कर बता पा रही है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.