Homeदिल्ली एनसीआरलिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या करने वाले प्रेमी...

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या करने वाले प्रेमी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती होने के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या करने वाले प्रेमी को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गया था।

पुलिस को बताया कि उसकी खुशबू उर्फ खुशी के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई और दोनों पिछले 1 वर्ष से सम्पर्क में थे। वर्तमान में हम दोनों पिछले 2 महीने से एक साथ लिव इन में रह रहे थे। कुछ दिन पूर्व खुशबू की शादी उसकी मौसी के लड़के के साथ तय हुई थी। खुशबू उर्फ खुशी अपने होने वाले पति जावेद से बातचीत करती थी। मैं अपनी प्रेमिका खुशबू को जावेद से बात करने के लिए मना करता था और अपने साथ शादी करने के लिए कहता था।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली 25 वर्ष की युवती खुशी उर्फ खुशबू के साथ सूर्यकांत शाक्य नामक युवक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उन्होंने बताया कि खुशी मुस्लिम थी तथा उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। इस बात से सूर्यकांत काफी नाराज था। वह युवती से शादी करना चाह रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ, तथा दो दिन पूर्व उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को एसजेएम कट छिजारसी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments