Homeदिल्ली एनसीआरडॉक्टर निशांत छाजेड़ की याद में गुंजन अस्पताल ने किया फ्री ओपीडी...

डॉक्टर निशांत छाजेड़ की याद में गुंजन अस्पताल ने किया फ्री ओपीडी और भंडारे का आयोजन

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। डॉक्टर निशांत छाजेड़ की याद में गुंजन अस्पताल द्वारा मंगलवार को फ्री ओपीडी और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की काफी भीड़ जुटी। अस्पताल के ओनर डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि डॉक्टर निशांत छाजेड़ की याद में प्रत्येक मंगलवार को अस्पताल द्वारा फ्री ओपीडी और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस दौरान काफी भीड़ जुटती है।

डॉक्टर वीपी सिंह ने कहा है कि बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिनकी इलाज तक पहुंच नहीं होती है, ऐसे में इस तरह के फ्री कैंप बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर हमारे अस्पताल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को फ्री कैंप लगाया जाता है और कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज मिल सके, इसके साथ ही भंडारा भी लगाया जाता है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है।

Hind Prabhat Samachar
Hind Prabhat Samacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments