बिहार के नए “चौधरी” सम्राट ने ली शपथ, लगे बुलडोजर बाबा जिन्दाबाद के नारे

सीएम सम्राट चौधर और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण चौधरी बधाई देते हुए
राम नरेश ठाकुर
बिहार को करीब 20 साल बाद बुधवार को नया सीएम मिला। एनडीए विधायक दल के चुने गए नेता सम्राट चैधरी ने सीएम पद की शपथ ली। वे भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री हैं। उनके अलावा दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चैधरी) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। लोकभवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस शपथग्रहण समारोह में पूर्व भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेता श्रवन चौधरी ने दी अपनी प्रतिक्रिया
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवन चौधरी नेअपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की सम्राट चौधरी बिहार के जमीन से जुड़े नेता हैं साथ ही विहार के सांस्कृतिक भौगोलिक एवं राजनैतिक सभी मानबिन्दुओं से भलीभांति परिचित हैं। भाजपा संगठन के प्रति उनका समर्पण एवं आम और खास लोगों से मिलने जुलने का सहज तरीका ही उन्हें एक बेहतर राजनितिज्ञ के रूप में स्विकारोक्ति दिलाता है।
मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने कहा
नये सरकार पर बिहार में नेताओं के लगातार प्रतिक्रियांए सामने आ रहे हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नये मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने कहा, “मैं आज से ही बिहार के लिए काम करना शुरू करूंगा। बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा,”। वहीं नई सरकार बनने के बाद बिहार में शराबबंदी कानून पर फिर बहस की चर्चा तेज हो गई है। जबकि उनके समर्थक उन्हे बुलडोजर बाबा जिन्दाबाद के भी नारे लगाते दिखे। समर्थक कह रहे हैं कि बिहार में अब योगी माॅडल चलेगा।
हालांकि नये मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम सामने आने के बाद अब राजनीतिक महकमें में सबकी नजर मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी है। चर्चा इस बात की भी तेज हो गई है कि बिहार की नई सरकार शराबबंदी कानून की समीक्षा करेगी या उसका संशोधन किया जाएगा। जबकि शराबबंदी को लेकर कुछ सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही समय-समय पर सवाल उठाते रहे हैं।
शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर भी इस कानून की आलोचना कर चुके हैं। हालांकि, जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने साफ किया है कि यह कानून समाप्त नहीं किया जाएगा। इसी बीच जदयू के विधायक अनंत सिंह ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाहुबली विधायक ने कहा कि यह कानून खत्म होना चाहिए और इसके लिए वे राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी से बात करेंगे। क्योंकि शराब बंदी के बाद बिहार में लोगों द्वारा तरह तरह के नशा पान की बात भी उन्होंने कही साथ ही उन्होंने कहा कि “शराब चालू होना चाहिए। अभी जो ‘निशा-पानी’ (सूखा नशा) चल रहा है, वह ज्यादा खतरनाक हो गया है, इसलिए शराबबंदी पर पुनर्विचार जरूरी है।”
विधानसभा परिसर में अनंत सिंह ने कहा
विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने यह भी कहा कि राज्य के असली नेतृत्वकर्ता अभी नीतीश कुमार ही रहेंगे। वहीं, उन्होंने निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी। कहा कि वे डिप्टी सीएम बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। जनता भी यही चाहती है। उधर, जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी शराबबंदी को लेकर पूर्व में बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार तीन-चार महीने के भीतर शराबबंदी खत्म करने को मजबूर हो सकती है। प्रशांत किशोर के अनुसार, शराबबंदी के कारण राज्य के खजाने पर भारी दबाव पड़ा है और राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार को इस पर फैसला लेना पड़ सकता है।
जानकारों की मानें तो शराबबंदी से बिहार का पर्यटन लगभग समाप्त हो चुका है। एक फिल्म अभिनेता ने कहा था कि अगर बिहार में शराबबंदी है। तो वहां अच्छे फिल्मी इंडस्ट्री का बनना नामुमकिन है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने अपने पहले ही संबोधन में कहा है कि बिहार में नीतीश माॅडल ही चलेगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा की शराबबंदी के प्रति नई सरकार किस करवट बैठती है। वहीं वामदल सीपीआई माले ने कहा है कि बिहार में बुलडोजर एक्शन नही चलने देंगे।

