दिल्ली एनसीआर

52 लाख की ठगी करने वाला गिरोह निकाला राजस्थान का, 6 गिरफ्तार

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 14, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। विदेश जा रहे पार्सल में ड्रग्स होने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड जीएम को डराने और डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख की ठगी करने वाले छह साइबर जालसाजों को नोएडा साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और यह जालसाज स्काइप कॉल के माध्यम से फोन कर लोगों से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। यह ठग स्काइप कॉल के माध्यम से फोन कर लोगों से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके पास से सात मोबाइल और एक कार बरामद की है लेकिन रिटायर्ड जीए से ठगी गई रकम का एक रुपये भी बरामद नहीं कर सकी है। बताया जा रहा है कि गिरोह ने रुपये एक के बाद एक करके कई बैंक खातों में ट्रांसफर किए है। जिन्हें फ्रीज करा कर रकम वापस लेने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं इस गिरोह का नेटवर्क दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत के सात राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडा साइबर क्राइम के एसीपी ने बताया कि पुलिस की टीम ने रविवार को राजस्थान के सीकर निवासी किशन, गांव लाडनूूं जिला डीडवाना निवासी लखन, महेंद्र, संजय शर्मा, शंभू दयाल व जयपुर निवासी प्रवीण जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए इन आरोपियों ने मई महीने में नोएडा में रहने वाले रेलवे के रिटायर्ड जीएम प्रमोद कुमार के साथ डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह आरोपी व्हाट्सएप कॉल और स्काइप कॉल करके लोगों को फोन करते हैं और विदेश जा रहे पार्सल में ड्रग्स होने की बात बात कर मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े जाने का झांसा देते हैं। इसके बाद डरा धमका कर डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपये कैश फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं। इसके बाद कैश निकाल कर आपस में बांट लेते हैं। नोएडा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि इन आरोपियों ने इस तरह की 73 साइबर क्राइम की घटनाएं की हैं। इनमें केरल, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में चार, महाराष्ट्र में 13, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली गुजरात में 3, कर्नाटक में 10, आंध्र प्रदेश में आठ उत्तर प्रदेश में सात घटनाएं को अंजाम दिया है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.