Homeदिल्ली एनसीआरकिसान संगठनों ने प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोंकझोंक

किसान संगठनों ने प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोंकझोंक

ऋषि तिवारी


नोएडा। हाई पावर कमेटी ने तीन महीने बीतने के बाद भी सरकार को किसानों की रिपोर्ट नहीं भेजी जिस पर इस मांग को लेकर किसानों ने ग्रेटर नोएडा में जिला कलेक्ट्रेट पर कई किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किए। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोंकझोक भी हुई। हजारों की तादाद में किसान मोजरबेयर चौक से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। किसान जैसे ही कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यलय तक जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

धरना स्थल पर जाने की बात कही, लेकिन कुछ किसानों और पुलिस के बीच नोंकझोक हो गई। कुछ ही देर में किसानों ने पुलिस के लगाए घेरे को तोड़ दिया।किसान घेरे को तोड़कर डीएम कार्यालय के बाहर तक पहुंच गए, जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसान वहीं पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान किसान सभा के रूपेश वर्मा ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर विचार कर सिफारिशें देने के लिए मुख्यमंत्री ने हाई पावर कमेटी का गठन किया था। तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे हैं। मंडल आयुक्त एवं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर कमेटी के सदस्य हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments