बड़ी खबर

EFSL: एडलवाइस फ़ाइनैंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड ने एनसीडी के ₹ 2,000 मिलियन के पब्लिक इश्यू की घोषणा

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 10, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। एडलवाइस फ़ाइनैंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (“EFSL”/”कंपनी”) ने ₹1,000 मिलियन (“बेस इश्यू साइज़”) तक की राशि के लिए प्रति ₹1,000 के अंकित मूल्य के सेक्योर्ड रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (“NCD”) के पब्लिक इश्यू को खोलने की घोषणा की है, जिसमें ₹1,000 मिलियन तक का ग्रीन शू विकल्प है, जो क्यूम्यूलेटिव रूप से ₹ 2,000 मिलियन (“इश्यू”) तक का है।

फ़िक्स्ड कूपन वाले NCD की बारह सीरीज़ हैं और वार्षिक, मासिक और क्यूम्यूलेटिव ब्याज़ विकल्पों के साथ 24 महीने, 36 महीने, 60 महीने और 120 महीने की अवधि देती है। NCD के लिए प्रभावी वार्षिक लाभ 9.00% प्रतिवर्ष से 10.46% प्रतिवर्ष तक होता है।

यह इश्यू 08 अप्रैल, 2024 को खुलने वाला है और 23 अप्रैल, 2024 को बंद होगा इस इश्यू के ज़रिए जमा किए गए फ़ंड का कम से कम 75% का इस्तेमाल कंपनी के मौजूदा ऋणों के ब्याज़ और मूलधन के रीपेमेंट/प्रीपेमेंट (पुनर्भुगतान/पूर्वभुगतान) के उद्देश्य से किया जाएगा और शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, बशर्ते इस तरह का इस्तेमाल इश्यू में जमा की गई राशि के 25% से ज़्यादा न हो, सेक्योरिटीज़ ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) (नॉन-कन्वर्टिबल सेक्योरिटीज़ और लिस्टिंग) विनियम, 2021 के अनुपालन में, जैसा कि समय-समय पर संशोधित किया गया है (“SEBI NCS विनियम”)।

इस इश्यू के तहत जारी किए जाने वाले प्रस्तावित NCD को “CRISIL A+/ स्थिर (स्थिर दृष्टिकोण के साथ CRISIL A+ रेटिंग के रूप में ज्ञात)” का दर्जा दिया गया है। ट्रस्ट इंवेस्टमेंट एडवाइज़र्स प्राइवेट लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड# इस NCD इश्यू के लीड मैनेजर हैं। इंवेस्टर्स को लिक्विडिटी देने के लिए NCD को BSE लिमिटेड में लिस्टेड किया जाएगा।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.