बड़ी खबर

कांग्रेस पार्टी की “महंगाई पर हल्ला बोल” जबरदस्त रैली

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 4, 2022
1 min read 1.2k views
Congress Protest

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज (रविवार) को कांग्रेस पार्टी द्वारा “महंगाई पर हल्ला बोल” रैली का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से कांग्रेस नेता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के समर्थकों ने हिस्सा लिया। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में भारी जन सैलाब उमड़ा। पूरा रामलीला मैदान कांग्रेस समर्थकों और नेताओं से भरा हुआ दिखाई दिया रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर की वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त रैली आज के दिन देखने को मिली है।

कांग्रेस की रैली का आह्वान कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया था जिसमें देशभर से कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस रैली में हिस्सा लिया। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस रैली के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। बता दें कि यह रैली 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा से पहले हुई। कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी में वृद्धि को लेकर निशाना साध रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल अध्यक्ष ने रविवार को कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की हालत आपको दिख रही है। जब से बीजेपी सरकार में आई है तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता ही जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है और मौजूदा सरकार लोगों को डरा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार का फायदा किसान और मजदूरों को नहीं हो रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जिस तरह का माहौल देश में बना रही है वह देश को कमजोर कर रहा है।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की विचारधारा कहती है कि देश को तोड़ो और कुछ चुने हुए लोगों को फायदा पहुंचाओं जबकि कांग्रेस की विचारधारा कहती है कि देश की जनता जो अपना खून और पसीना देती है उसे हर सुविधा मिलनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान में आप किसी भी छोटे दुकानदार के पास चले जाइए और उससे पूछिए कि यूपीए सरकार के शासनकाल में और अभी के सरकार के शासनकाल में क्या अंतर है तो वह आपको साफ-साफ अंतर बता देगा।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में हमने 27 करोड लोगों को गरीबी से निकाला जबकि केंद्र कि मोदी सरकार ने वापस 23 करोड़ लोगों को गरीबी में डाल दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में जितना अधिक क्रोध और नफरत से बढ़ेगा हिंदुस्तान उतना ही कमजोर होगा। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में इस समय सबसे अधिक बेरोजगारी है और यह पीएम नरेंद्र मोदी की देन है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी देश को कमजोर करती है तो वहीं कांग्रेस देश को जोड़ती है और जितना देश में लोग जुड़ते हैं देश उतना ही मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि हमने देश को मजबूत बनाया है हमने देश को मजबूत करके दिखाया है।

रामलीला मैदान में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता, केवल कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को जोड़ सकता है और देश को मजबूत कर सकता है। रामलीला मैदान में देश के कोने-कोने से आए कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी देश के कोने-कोने से आए हैं। मैं इसके लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। हम सभी को देश की जनता के पास सीधे पहुंचना होगा और उनके दिल की बात को सुनना होगा।

बता दें कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भाग नहीं ले पाई। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए वर्तमान में देश से बाहर हैं और प्रियंका गांधी भी अपनी मां के साथ हैं जिस कारण दोनों ही कांग्रेस के नेता इस रैली में भाग नहीं ले पाए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश गए थे लेकिन वह लौट आए और उन्होंने रविवार को कांग्रेस की इस महारैली में भाग लिया। कांग्रेस की इस रैली में पार्टी महासचिव जयराम रमेश, , केसी वेणुगोपाल और अजय माकन और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया तथा कांग्रेस पार्टी के इन नेताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.