Homeदिल्ली एनसीआरबच्चो को वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए किया गया प्रेरित

बच्चो को वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए किया गया प्रेरित

ऋषि तिवारी
नोएडा। वृक्षारोपण महोत्सव के अंतर्गत सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में बीपीसीएल (मैक ल्यूबरिकेंट्स) के सौजन्य से ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ अभियान के अंतर्गत बीजारोपण एवं 30 पौधे रोपित किए गए । इसी श्रृंखला में स्वच्छता से संबंधित पोस्टर बनाने की गतिविधि भी की गई । जिसमें विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

बच्चो को वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने पेड़ लगाने की तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली। बीपीसीएल के पदाधिकारियों श्रीं निखिल जैन, सौरभ गुप्ता तथा मिकी प्रेम सिंह ने विद्यालय की प्रिन्सिपल चित्रा कांत, अध्यापिकाओ तथा विद्यार्थियों का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments