दिल्ली एनसीआर

BJP Party: समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 24, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। कैलाश हॉस्पिटल के सांसद डॉ महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर और ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजातीय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुंडिया, सोनू वाल्मीकि-अध्यक्ष नोएडा महानगर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, दीपांशु सूद- ज़िला उपाध्यक्ष छात्र सभा, दीपक छजलाना-ज़िला उपाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ सहित कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए।

मोदी सरकार की नीतियों जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है और सपा पार्टी की सिर्फ़ एक वर्ग को लोभाने की सोच ने इनको भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इन सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ महेश शर्मा को ये विश्वास दिलाया कि एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर से उनकी जीत पक्की है जिसके लिये हम सब पूरी जोर शोर से कार्य करेंगे।

इन लोगों में रवींद्र प्रधान, संजीत वाल्मीकि, सतपाल वाल्मीकि, आनंद बगड़ी, मिंटू चड्ढा, चन्द्रपाल वाल्मीकि, पिंटू वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि, सौरव वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, विकास चौधरी, संजय सूद, सुनील टाँक, सोनू वाल्मीकि, मयंक चोटला, कुणाल वाल्मीकि, भीम प्रधान, चीनू बरोला, निशु वाल्मीकि सुमित चौहान आदि लोग भाजपा में शामिल हुए।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.