दिल्ली एनसीआर

भाजपा द्वारा डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का किया आयोजन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 29, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के 1116 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम ११ वृक्षारोपण पौधे लगाये गए और डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि सभी 1116 बूथों पर तीन अहम मुख्य कार्यक्रम सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम और प्रत्येक बूथ पर ११ वृक्षारोपण किया गया और पूरे जनपद में कुल 14 हज़ार वृक्षारोपण पौधा रोपण किया गया कुल 40 हज़ार वृक्षारोपण भाजपा कार्यकर्ता करेंगे जिससे पर्यावरण हरा भरा होकर शुद्ध होगा और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गईं ।

कार्यक्रमों के अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी दीपक भारद्वाज मनोज जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर पवन रावल देवा भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य वीरेन्द्र भाटी रवि जिन्दल सत्यपाल शर्मा गुरु देव भाटी अरुण प्रधान मनोज भाटी अर्पित तिवारी संजय भाटी दिनेश भाटी राजीव सिंघल धीर राणा रजनी तोमर कविता सिरोही अरुणा शर्मा लता दुबे महेश शर्मा इन्द्र नागर पंकज रावल सचिन गौतम विजय रावल अशोक रावल बैठक में उपस्थित रहे ।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.