दिल्ली एनसीआर

भाजपा महिला मोर्चा ने किया झुग्गी बस्तियों की तरफ़ रुख़

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 7, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। आगामी विधान सभा चुनावों के मद्दे नज़र भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली के झुग्गी बस्तियों एवं क्लस्टरों में मनाया तीज का त्योहार— ऋचा पांडेय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा दिल्ली आज दिनांक ७ अगस्त को सुंदर नगर की झुग्गी की बहनों के साथ बड़े हर्षों उल्लास और धूम धाम से तीज का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने सावन के भजन एवं गीत गाये एवं नृत्य संगीत का आनंद लिया । महिला मोर्चा कि तरफ़ से सभी बहनों को सुहाग का सामान जैसे की मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, दुपट्टे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी ने सभी बहनों को तीज पर्व की शुभ कामनाएँ दी । स्थानीय ज़िला अध्यक्ष मनोज त्यागी एवं महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष श्रीमती बिन्नी वर्मा ने बहनों के हाथों को मज़बूत करने के लिए सिलाई मशीन का वितरण श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी के हाथों से करवाया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा ने सावन का भजन या कर सभी बहनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में सांसद पत्नी श्रीमती सुरभि मनोज तिवारी भी उपस्थित थीं। आज महिला मोर्चा ने इन्दरपुरी की झुग्गी बस्ती में और द्वारिका के डीडीए पार्क में इसी प्रकार के तीज के कार्यक्रम आयोजित किए।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.