Homeदिल्ली एनसीआरभारत युवा परिषद संस्था ने पानी के घड़ों का किया वितरण

भारत युवा परिषद संस्था ने पानी के घड़ों का किया वितरण

ऋषि तिवारी


नोएडा। रविवार को सेक्टर 138 में भारत युवा परिषद संस्था ने अपने आसपास के सफाई सेवकों में पानी के घड़ों का वितरण किया। भारत युवा परिषद संस्था के अध्यक्ष आदेश त्यागी ने बताया की इतनी भीषण गर्मी में हमारे श्रमिक हमारी सेवा में लगे रहते हैं। इनके लिए यह छोटा कदम उठाया है। हमारे सफाईकर्मी हमारे देश का मजबूत स्तंभ हैं जिनकी हर संभव मदद के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर विशेष त्यागी ने कहा की जब देश कोरोना महामारी से लड़ रहा था तब यह वर्ग हमारी सेवा में तत्पर था। आज भी इतनी भीषण गर्मी में जब कोई भी घर से नही निकल रहा तब भी यह हमारी सेवा में लगे हैं। हमारी संस्था ऐसे सफाईकर्मियों के सेवा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राजेश कुमार सूरी, विवेक त्यागी,दिनेश भाटी,विक्रम भाटी,कंचन सक्सेना, सुनीता शर्मा, बबीता त्यागी, गीता त्यागी, दीपक त्यागी (एडवोकेट), विशेष त्यागी, विजय कसाना, तेजवीर गुज्जर, सुनील भाटी आदि मौजूद थे।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments