Homeदिल्ली एनसीआरलोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-63 नोएडा में लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस ने एक कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आईआरडीए और अन्य बीमा कंपनी के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने उसके पास से पांच मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड बरामद किए है।

मूलरुप से कुशीनगर निवासी पंकज जायसवाल नोएडा की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। यहां उन्होंने कंपनी के कंप्यूटर से आरडीएम और अन्य नामों से फर्जी ई-मेल बनाई और लोगों को मेल व कॉल कर धोखाधड़ी की। शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस ने बताया कि पंकज जायसवाल की कंपनी अलग-अलग जीवन बीमा पॉलिसी बेचती है। उसने गूगल से एक डेटा वेंडर की तलाश की। वह उन्हें लोगों का डेटा उपलब्ध कराता था। उसके बाद वह जिनकी इंश्योरेंस पॉलिसी बंद हो चुकी है या फिर दूसरी समस्या होने पर वह धोखाधड़ी करता था।

Hind Prabhat Samachar
Hind Prabhat Samacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments