Homeदिल्ली एनसीआरअमित शाह ने सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है, उन्हें...

अमित शाह ने सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है, उन्हें देश से माफ़ी मांगनी होगी: उदय भानु चिब

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज बाबा साहब आंबेडकर जी के लिए गृह मंत्री अमित शाह के अपमानजनक बयान को लेके विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा की नियत अंबेडकर जी और संविधान विरोधी है। गृह मंत्री अमित शाह ने बाबासाहेब का अपमान किया है, और ये सब पूरी दुनिया ने देखा है। अमित शाह का भाषण टीवी पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था और उसके बाद भी वे झूठ बोल रहे हैं। बाबासाहेब अंबेडकर जी का अपमान ये देश सहन नहीं कर सकता है। अमित शाह ने सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है, उन्हें देश से माफ़ी मांगनी होगी। लोकतंत्र के मंदिर संसद में भाजपा तानाशाही कर रही है। भाजपा सांसद हाथों में डंडे लगे प्लेकार्ड लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं, ये सरासर गुंडई है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हर हिंदुस्तानी के दिल में बाबा साहब आंबेडकर जी का विशेष सम्मान है, उनका अपमान हिंदुस्तान नहीं सहन करेगा। बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी का घोर अपमान करने के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी जी संसद की गरिमा का तिरस्कार भी करवा रहे है, भाजपा के सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र जिंदाबाद, बाबासाहेब जिंदाबाद।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह मांग कि जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देते और माफी नहीं मांगते, तब तक हम इस ही तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए जिसके बाद उन्होंने वहां विरोध प्रदर्शन किया, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी कार्यकर्ताओं को वही पे रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments