Homeदिल्ली एनसीआरएडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने सेक्टर- 18—20 केआसपास सभी बैंको की...

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने सेक्टर- 18—20 केआसपास सभी बैंको की चेकिंग

ऋषि तिवारी


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र द्वारा एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार व पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-18 व आसपास के सभी बैंको की चैकिंग करते हुये बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म, रजिस्टर आदि चैक किये गये व आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पैट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रही वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई। उनके द्वारा पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments