Homeदिल्ली एनसीआरआप पार्टी विधायक नरेश बाल्यान को बेल के बाद मिला झटका

आप पार्टी विधायक नरेश बाल्यान को बेल के बाद मिला झटका

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। आप पार्टी विधायक नरेश बाल्यान को एक मामले में बुधवार को जमानत मिल गई थी, तभी दूसरे मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने अदालत से नए मकोका मामले में ‘आप पार्टी’ विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था तभी इसी मामले को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दे कि 30 नवंबर 2024 को जबरन वसूली के एक मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। पिछले साल दर्ज जबरन वसूली के मामले में उन्हें जहां कोर्ट से राहत मिली तो वहीं नए मकोका मामले में विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कथित संगठित अपराध के एक नए मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार करने का अनुरोध करते हुए बुधवार को अदालत का रुख किया था तभी पुलिस ने यह अपील तब दिया जब आरोपी को जबरन वसूली के एक मामले में तीन दिन हिरासत की अवधि समाप्त होने पर जज के समक्ष पेश किया गया।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments