दिल्ली एनसीआर

बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर उमड़ा जनसैलाब

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On December 8, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध लगातार हो रहे अत्याचार , अनाचार एवं संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ़्तारी के विरोध में रविवार को नोएडा सेक्टर 33ए के पार्क में श्री सनातन धर्म रक्षा समिति की अगुवाई में सनातन हिंदू समाज से हज़ारों की संख्या में आक्रोश सभा आयोजित की गई, जिसमें पूरे जिले से गांव- देहात, सोसाइटी और शहर से सनातन समाज के लोग बड़ी भारी संख्या में एकत्रित हुए जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन, मातृशक्ति और हिंदू परिवार के लोग शामिल थे। बिग्रेडियर संजय अग्रवाल जी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रतीकों को नष्ट किया जा रहा है बंगलादेश को इस्लामीकरण की तरफ़ सुनियोजित तरीक़े से धकेला जा रहा है , बिग्रेडियर अग्रवाल ने बताया कि हमारे शास्त्र बताते है कि अपने धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना उचित ही नहीं धर्म संगत भी है, हम तभी सुरक्षित है जब हमारा धर्म सुरक्षित होगा।। जागरूकता बढ़ायें परिवार में, समाज में प्रभावक के साथ साथ सकारात्मक रहे और धर्म के लिए जागृत रहे ।

बुद्धिमत्ता दास जी नोएडा इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता ने कहा हम यह आंदोलन बांग्लादेश में इस्कॉन संस्था के लिए नहीं अपितु पूरे जीव मर्म की सुरक्षा के लिए कर रहे है अगर भारत चाह ले तो बांग्लादेश की कोई हैसियत नहीं है कि वह हिंदुओं के ऊपर अत्याचार कर सके । ब्रह्मकुमारी से बहन संध्या जी ने बताया कि आध्यात्मिक जागरूकता ही विश्व में शांति स्थापित कर सकती है आज मानव मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ।

आरएसएस से कृपाशंकर जी ने कहा कि आज भारत की नारी जाग चुकी है वह माँ सरस्वती माँ लक्ष्मी के साथ साथ माँ दुर्गा भी है , आज भारत खड़ा हो चुका है अब ये जनआक्रोश ख़ाली नहीं जाएगा , कृपाशंकर जी ने आह्वान किया कि जन जागरण के लिए लोगो को प्रेरित किया जाये और सोशल मीडिया के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर अपनी बात उठाने के लिए आग्रह किया , उन्होंने आगे कहा कि आज भारत संघर्ष की लिए तैयार है भारत की नारी शक्ति आज बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए चिंतित है सरकार को इस पर आवाज़ उठानी चाहिए ।

धीरज राणा बाबा बालक नाथ शक्ति पीठ ने कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहा है उसके लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा , हिंदू संगठनों ने इस गंभीर मुद्दे को भारत सरकार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पटल पर रखने की बात कही ।।
श्री आदित्यकृष्ण गिरी श्री सनातन धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष ने ज़ोर देकर कहा कि इतिहास गवाह है कि बांग्लादेश को भारत के सहयोग से स्वतंत्रता और राष्ट्र की पहचान मिली लेकिन आज वहां के अल्पसंख्यक के साथ जो व्यवहार हो रहा है वह अत्यंत निंदनीय और सर्वथा अनुचित है पूरे विश्व का सनातनी समाज बांग्लादेश में पीड़ित हिंदू परिवारों के साथ खड़ा हैं, हिंदू सामाजिक संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात पहुँचा कर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हैं हिंसा को रोकने के लिए आह्वान करेंगे।

वक्ताओं ने चिंता ज़ाहिर करते हुए बताया कि विश्व के मानवाधिकार संगठन बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ चुप्पी कैसे साध सकते हैं। जनसभा के दौरान सनातन रक्षा समिति की तरफ़ से सरकार को एक ज्ञापन दिया गया और आग्रह किया कि सरकार अपना हस्तक्षेप करके बांग्लादेश में हिंदू परिवारों को सुरक्षा दिलाने का प्रयास करें। आक्रोश सभा में फलाहारी बाबा अजय वीर, योगी धनंजय, धनराज गिरी, आचार्य प्रेमानंद ब्रह्मचारी महंत स्वामी संतोष गिरी, बालाजी धाम पीठेश्वर मुकेशनंद महाराज जी महंत बनवारी गिरी जी सेक्टर १२८, बाबा शीतल गिरी, अनुराग जी महाराज हनुमान धाम पीड़ाधीश्वर बरौला, आचार्य उपेन्द्र तिवारी के साथ साथ कई हिंदू संगठनों के प्रमुख और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.