दिल्ली एनसीआर

राष्ट्रभक्ति और फिटनेस का संदेश देता खेल महाकुंभ : डॉ. शर्मा

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On November 3, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषी तिवारी


भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में जेवर विधानसभा क्षेत्र के रामोत्सव स्टेडियम, रबूपुरा में आज सांसद एवं विधायक खेल कूद महाकुंभ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहे। उनके साथ जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।

विजेता खिलाड़ियों को मंच से सम्मानित

कार्यक्रम में जेवर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों एवं युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को मंच से सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं, और उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मिट्टी से मंडल तक” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के “खेलो उत्तर प्रदेश, खेलो भारत” के अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर जिला मंत्री विकास चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, संजय बली, सुनील रावत, रविन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, अर्पित तिवारी, गजेन्द्र वाल्मीकि, धर्मेन्द्र भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.