बड़ी खबर

बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष बने प्रो.रणबीर नंदन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 14, 2025
1 min read 1.2k views

भवेश कुमार


पटना। बिहार सरकार ने पूर्व विधान पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रो. रणबीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधि विभाग के अधिसूचना के अनुसार बोर्ड के 11 अन्य सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है।प्रो. रणबीर नंदन पहले बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।

इसके अलावा धार्मिक व सांस्कृतिक मामलों में भी इनकी अच्छी पकड़ रही है। इन सब बातों को देखते हुए को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रो. रणबीर नंदन को यह जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड में विभिन्न जिलों से 11 अन्य सदस्यों की भी घोषणा की गई हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अन्य सदस्यों में विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल, सायण कुणाल, विवेकानंद गिरी, विश्वमोहन दास, दयानंद कुमार, हिमराज राम, अभिमन्यु कुमार सिंह, आनंद कुमार, चंदन कुमार सिंह और राम बहादुर सिंह शामिल हैं।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.