Homeदिल्ली एनसीआरचार पहिया वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल के खिलाफ...

चार पहिया वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल के खिलाफ चला अभियान

ऋषि तिवारी


नोएडा। चार पहिया वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। रविवार को नोएडा जोन के एसीपी-वन नोएडा प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई में थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत चरखा गोल चक्कर के आस-पास भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन चैकिंग का विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहन ब्लैक फिल्म वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस दौरान थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सभी पीसीआर, पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार पैट्रोलिंग की जाए व संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेड लगाकर चेक किया जाए। वहीं चार पहिया वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वालों का चालान काटने के साथ ही वाहन पर से मौके पर ही ब्लैक फिल्म को हटाया जाए।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments