Homeदिल्ली एनसीआरनौकरी दिलाने के वांछित जालसाज़ गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के वांछित जालसाज़ गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो जालसाज़ को सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया है। इन पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था। इनकी पहचान योगेश शर्मा और चंदर कुमार हुई है। दोनों को साक्षी पब्लिक स्कूल के पास आश्रम रोड चोटपुर कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

एडीसीपी ने बताया कि दोनों ही नौकरी सर्च करने वाले लोगों का ऑनलाइन डेटा चोरी करते है। उनको कॉल करके एयरलाइन में नौकरी दिलाने व मुद्रा योजना के नाम पर लोन दिलाने के जरिए ठगी करते है। ये दोनों अब तक लाखों रुपए की ठगी कर चुके है। इनकी धोखाधड़ी के संबंध में 2023 में थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही इनके अन्य साथियों को पकड़ा जा चुका है। इनके खिलाफ थाना सेक्टर-63 से गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी। जिसमें दो फरार चल रहे थे। मुखबिर से सूचना पर दोनों को चोटपुर कालोनी में आश्रम रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से सघन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके मोबाइल और डेटा का एनालिसिस किया जा रहा है ताकि पता चल सके इन दोनों ने मिलकर कितनों के साथ ठगी की है।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments