धर्म/ज्योतिष

पंच कुण्डी हवन यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ श्रीराम कथा का विराम

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 14, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट सात में आयोजित श्रीराम कथा के विराम उपरांत रविवार को प्रातः 7 बजे से पंच कुण्डी हवन यज्ञ किया गया। विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पॉकेट वासियों ने आहुतियां प्रदान की। सभी ने यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द जी ने व्यास पीठ से सभी को आशीर्वचन दिए इसके बाद उनका सभी पॉकेट वासियों द्वारा तिलक किया गया। विशाल भंडारे की शुरुआत कन्याओं को प्रसाद खिलाकर हुई। भंडारा देर शाम तक चला जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ढोल नगाड़ों के साथ कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द को भावपूर्ण विदाई पॉकेट वासियों द्वारा दी गई। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि श्रीराम कथा जीवन की हर पहेली को सुलझाने की कुंजी है।

जीवन में हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए यह शिक्षा राम कथा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन से विशेषकर युवा पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण होता है। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। इस मौके पर इस मौके पर देवमणि शुक्ल, रवि राघव, गोरे लाल, रमेश वर्मा, संजय पांडे, अंगद सिंह तोमर, हरि सिंह, संजय शुक्ला, रमेश दास, हंसमणि शुक्ला, विकास शर्मा, राजेश गुप्ता, विश्वनाथ त्रिपाठी, गौरव, जितेंद्र सतपति, रविंद्र कुमार, देवेंद्र गुप्ता, बहादुर चौहान, अनूप सिंह, संगम प्रसाद मिश्रा, प्रकाश जोशी, संदीप, सर्वेश तिवारी, दीपक तिवारी, विष्णु शर्मा, सुशील पाल, नीरज शर्मा, उमाकांत त्रिपाठी , अवनीश तिवारी, विजय कुमार, विकास कुमार, उत्तम चंद्रा, रमेश चंद्र शर्मा , राजवीर सिंह, शिव चौधरी, विट्टू मिश्रा, सिया राम, जितेन्द्र सिंह, अनिल कुमार शर्मा, राकेश कुमार, राजेश पाठक, अजय सिंह, अनिल कुमार चौधरी, राजेश गुप्ता, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद परिहार, धर्मेंद्र मिश्रा, विनय त्रिवेदी, सी एल तिवारी, आलोक तिवारी, अनूप सिंह, विजय झा, बी के पांडेय सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.