Homeफिल्म न्यूज़छोटा भीम और उसकी सेना ने दिल्ली में बाटीं खुशियां

छोटा भीम और उसकी सेना ने दिल्ली में बाटीं खुशियां

ऋषि तिवारी


बच्चों के पसंदीदा सुपर हीरो ‘छोटा भीम’ ने अपनी मंडली के साथ राजधानी दिल्ली में मुस्कुराहट बिखेरी। बाल कलाकारों ने स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की और अनोखे विशाल लड्डू बनाने की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ कुछ मनोरंजक खेल भी खेले। ‘छोटा भीम’ और उसकी मंडली के बाल कलाकारों ने अपना जादू बिखेरते हुए दिल्ली में अपनी आनेवाली एडवेंचर फिल्म ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ का प्रमोशन किया।
राजीव चिलका द्वारा निर्देशित और राजीव चिलका और मेघा चिलका द्वारा निर्मित ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ को नीरज विक्रम ने लिखा है, जबकि यह फिल्म भरत लक्ष्मीपति के साथ श्रीनिवास चिलकलापुडी द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Hind Prabhat Samachar
Hind Prabhat Samacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments