दिल्ली एनसीआर

दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ट्रांसजेंडर प्रत्याशी राजन सिंह

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 13, 2024
1 min read 1.2k views

ऋ​षि तिवारी


नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है और इस बार 7 चरणों में मतदान किया जायेगा, जिसका रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा। दिल्ली में लोकसभा चुनाव छठे चरण का 25 मई को होना तय हुआ है। इस बार दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से ट्रांसजेंडर राजन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किए है और उन्होंने कहा कि मैं अपनी इज्जत और हक के लिए लड़ना चाहता हूं।

75 साल होने के बाद भी थर्ड जेंडर का कोई भी उम्मीदवार नहीं
राजन सिंह का कहना है कि देश के 75 साल आजादी के हो चुके हैं और आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी थर्ड जेंडर का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ा है, चाहे वह चुनाव विधानसभा का हो या राज्यसभा का। यह देश में पहली बार हो रहा है कि कोई ट्रांसजेंडर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहा है।

आज भी थर्ड जेंडर अस्पतालों में हमारे लिए सुविधा नहीं
आज तक देश के किसी भी बड़े पार्टी की सरकार ने थर्ड जेंडर को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी। सभी सुविधा आज तक केवल मेल और फीमेल को मिलती रही है, मगर कोई भी सुविधा ट्रांसजेंडरों के लिए नहीं बनाई गई। मेरा हाल ही में थर्ड जेंडर सर्टिफिकेट जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया है और हमारी लड़ाई मूलभूत सुविधाओं के लिए हैं क्योंकी आज भी अस्पतालों में हमारे लिए सुविधा नहीं है।

स्कूल-कॉलेजों में थर्ड जेंडर के लिए शौचालय नहीं
स्कूल-कॉलेजों में हमरे लिए जगह नहीं हैं जहां महिला और पुरुष के लिए शौचालय बना है वहां हमारे लिए शौचालय तक नहीं है। इस चुनाव में हम अपनी पहचान के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पहला ट्रांसजेंडर जज बना है। हम भी पार्लियामेंट या विधानसभा में अपनी आवाज मजबूत करना चाहते हैं।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.